India

गगनयान मिशन : देश के पहले मानव मिशन गगनयान को पुरा करने के लिए धरती पर ही ‘अंतरिक्ष’ में जीना सीखेंगे चारों एस्ट्रोनॉट

गगनयान मिशन : 2023 में प्रस्तावित देश के पहले मानव मिशन गगनयान को सकुशल पूरा करने के लिए रवाना होने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर रहते हुए ही अंतरिक्ष में जीने के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे। उन्हें रवानगी की सावधानियां, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के बिना रहना, वहां के विषम तापमान को सहना और वापसी में बचाव के तरीके सिखाए जाएंगे।

2023 में प्रस्तावित पहले मानव मिशन के लिए चयनित चारों अंतरिक्ष यात्रियों की विशेष ट्रेनिंग 2022 की दूसरी छमाही में बेंगलुरु के एक विशेष कैंप में प्रशिक्षण शुरू होगा। इसरो के बेंगलुरु स्थित मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर एस ने मनोरमा ईयर बुक 2022 में एक विशेष आलेख में इस खास प्रशिक्षण का जिक्र किया है। इसमें क्रू मॉडयूल के धरती पर उतरने के विकल्पों, अंतरिक्ष यात्रियों की बचाव प्रणाली और क्रू के जीवनरक्षक पैकेट के  बारे में दिलचस्प जानकारी दी गई है।

अंतरिक्ष की विषम परिस्थितियों से खुद को बचाने के लिए चारों क्रू सदस्यों को बर्फ, पानी, पहाड़ और रेगिस्तान में विशेष जीवनरक्षक ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें दी गई जीवनरक्षक किट का इस्तेमाल भी सिखाया जाएगा।

इसरो ने गगनयान के चारों क्रू सदस्यों को गहरे समुद्र में 48 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए खास जीवनरक्षक किट तैयार की है। अंतरिक्ष में एक सप्ताह बिता गगनयान धरती पर लौटेगा। इसके लिए अरब सागर पहली प्राथमिकता है। वहां कोई मुश्किल हो तो दूसरे विकल्प के तौर पर बंगाल की खाड़ी में भी गगनयान उतर सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top