हादसा: पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में भीषण विस्फोट होने से कई लोगों की मौत हो गई है l जबकि 59 लोग घायल हुए हैं l धमाका कितना भयानक था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। विस्फोट में सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं। सरकार के दिए आकड़ों के मुताबिक इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन (NADMO) के उप महानिदेशक सेजी साजी अमेदोनू ने कहा कि 500 इमारतें नष्ट हो गई हैं l
जिसमें दर्जनों इमारतें या तो गिरी हुईं, या मलबे ढेर में तब्दील हो गयी, पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि ‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एक ट्रक जब एक सोने की खदान में विस्फोटक ले जा रहा था तो उसकी टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई। बाइक के ट्रक के नीचे आ जाने से यह विस्फोट हुआ।
लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए घटनास्थल वाले क्षेत्र से दूसरे शहरों में चले जाएं, जब तक हालात पहले की तरह सामान्य नहीं हो जातेl ‘पुलिस ने कहा कि आसपास के कस्बों से कहा गया है कि वह स्कूलों और चर्चों के दरवाजे खोल दें l ताकि धमाके के कारण प्रभावित हुए लोग वहां शरण ले सकें l राष्ट्रपति नाना एडो डंकवा अकुफो-अडो ने कहा कि विस्फोट के परिणामस्वरूप ‘जानवरों को भी नुकसान’ हुआ है l अकुफो-अडो ने कहा, ‘यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हैl मैं सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं l