Uttar Pradesh

यूपी: यूपी में सरकारी कामकाज को रफ्तार देते हुए तबादलो का दौर शुरू, लखनऊ कमिश्नरेट में हुए तबादले, जानिए कौन कहाँ गया…..

लखनऊ: नई सरकार बनने के बाद अब प्रदेश सरकार फील्ड में सरकारी कामकाज को रफ्तार देते हुए तबादलो का दौर शुरू कर दिया है, आपको बता दें कि कमिश्नरेट लखनऊ से कुछ दिन पहले हुए आईपीएस स्थानांतरण में पश्चिम व पूर्वी जोन के डीसीपी का तबादला गैर जनपद में हो गया। खाली होने के दो दिन बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने तीन जोन में बदलाव किया।

उत्तरी जोन के डीसीपी एस. चिन्नपा को पश्चिम जोन की कमान दी गई। वहीं एडीसीपी उत्तरी के पद पर तैनात प्राची सिंह को पूर्वी और एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी को उत्तरी जोन का कार्यवाहक डीसीपी बनाया है। दो जोन के एडीसीपी व चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक उत्तरी जोन के डीसीपी शिवासिम्पी चिन्नपा को पश्चिमी जोन की कमान दी है। वहीं डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को 112 की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। उधर, काफी दिनों से एडीसीपी पूर्वी रहे कासिम आब्दी को डीसीपी उत्तरी का कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपी।

एसीपी कानून व्यवस्था सुनील शर्मा को बाजारखाला सर्किल, एसीपी मोहनलालगंज विजय राज सिंह को अलीगंज, एसीपी क्राइम धर्मेंद सिंह रघुवंशी को मोहनलालगंज और एसीपी क्राइम पंकज श्रीवास्तव को रिजर्व पुलिस लाइन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसी तरह एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह को डीसीपी पूर्वी का कार्य सौंपा गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक एसीपी बाजारखाला अनिल यादव को अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी, एसीपी अलीगंज अली अब्बास को अपर पुलिस आयुक्त उत्तरी व पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top