Uttar Pradesh

गोरखपुर: गोरखपुर की घटना हो सकती है आतंकी घटना, हमला नाकाम करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को 5-5 लाख रुपये का ईनाम

गोरखनाथ मंदिर: गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पुलिस के जवानों पर किया गया हमला एक गम्भीर साजिश का हिस्सा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि यह आतंकी घटना है । हमलावर व्यक्ति आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए बदनीयती से मंदिर परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था जिसे पी० ए० सी० एवं पुलिस के बहादुर जवानों ने नाकाम कर दिया ।

इस घटना में हमलावर द्वारा पी0 ए0 सी0 के दो जवानो को गम्भीर रूप से घायल भी किया गया । इस बदनीयती के द्वारा अंजाम दिये जाने की घटना के अभियुक्त के विरूद्ध प्रभावी जांच एवं घटना की पूरी विवेचना की जा रही है हमले को नाकाम करने वाले
1 . श्री गोपाल गौड़, कॉन्सटेबल, पी 0 ए 0 सी 0
2 . श्री अनिल पासवान, कॉन्सटेबल , पी 0 ए 0 सी 0
3 . श्री अनुराग राजपूत, कॉन्सटेबल नागरिक पुलिस को पांच लाख रूपये इनाम के रूप में दिए जाने की घोषणा मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी है ।

मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा इस घटना की विवेचना यू ० पी ० ए 0 टी 0 एस 0 को दिए जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही साथ यू ० पी ० ए ० टी ० एस ० व यू ० पी ० एस ० टी ० एफ दोनो एजेंसियों को घटना के अनावरण हेतु संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है । हमला नाकाम करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को 5-5 लाख रुपये का ईनाम दिया गया है, UP ATS और STF संयुक्त रूप से जांच कर रही है l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top