India

गुजरात: गुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 15 लोग हिरासत में

गुजरात: अयोध्या में सोमवार 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसे लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। वहीं इसे लेकर देश के कोने-कोने में शोभायात्राएं निकल रही हैं व कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच कई खबरें ऐसी भी आ रही हैं, जिनमें कुछ उपद्रियों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हैं। ऐसी ही घटना गुजरात के मेहसाणा में शोभायात्रा के दौरान आई है।

आपको बता दें कि गुजरात के मेहसाणा जिले में रविवार को भगवान राम की “शोभा यात्रा” पर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना हाटडिया मस्जिद के पास हुई। यह अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए शोभा यात्रा पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े।  पुलिस ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर खेरालु शहर में हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पथराव में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस की सुरक्षा के बीच बाद में इस शोभायात्रा को पूरा किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top