ज्ञानवापी मामला: यूपी के वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सिविल कोर्ट ने जिला जज को रिपोर्ट सौंप दी है l बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद मामले को सिविल जज से जिला जज वाराणसी को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था l
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की पत्रावली (मुकदमे से संबंधित सभी दस्तावेज) शनिवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से स्थानांतरित होकर जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में चली गई। इस मामले में जिला जज की अदालत में 23 जून को सुनवाई होनी है।
साथ ही वादी पक्ष, डीजीसी सिविल के आवेदन और अंजुमन इंतजमिया मसाजिद कमेटी की आपत्ति पर भी सुनवाई होनी है। जिसमें मस्जिद के पास वजू खाने के पास बरामद मछलियों के संरक्षित और सुरक्षित रखने पर आदेश होना है। जिला जज की अदालत में यह भी तय होना है कि इस मामले में विशेष उपासना स्थल विधेयक लागू होगा या नहीं। अब सभी सभी की निगाहें जिला जज की अदालत में होने वाली सुनवाई पर जा टिकी है। सोमवार (23 मई) को सुनवाई होगी।