Maharajganj

महराजगंज: नारायण पुर में आधा दर्जन इण्डिया मार्का हैंडपंप खराब, पेयजल का संकट

महराजगंज
सिन्दुरियां

मिठौरा क्षेत्र के नारायण पुर गांव में लगभग आधा दर्जन हैण्ड पम्प वर्षों से खराब है। नारायण पुर चौराहे पर हंसराज फर्नीचर हाउस के सामने चार वर्ष से खराब है। अमजद अली ने बताया कि चुनाव के समय प्रधान ने आश्वासन दिया था कि चुनाव बाद बनवा दिया जाएगा लेकिन कोई नहीं सुना। बौद्ध विहार पर लगा हैण्ड पम्प दो वर्ष से खराब है।

निरहू ने बताया कि एक मुहल्ला के लोग चन्दा लगाकर बनवाये थे लेकिन फिर खराब हो गया। तबसे कोई सुनने वाला नहीं है। छोटू पटेल के दरवाजे पर लगा हैण्ड पम्प  खराब होने के कारण हैण्ड पम्प पर ही गिट्टी रखा गया है। शिव मंदिर पर लगा हैण्ड पम्प तीन वर्ष से खराब है पानी दूषित के साथ बालू दें रहा है। शिवकुमार के दरवाजे पर लगा हैण्ड पम्प तीन वर्ष से दूषित पानी दे रहा है। जिससे ग्रामीणों को  शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। लोग छोटे नल का दूषित पानी पिने को विवश हैं।


लोगों ने बताया कि कई बार प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से हैंडपंप के मरम्मत की मांग की गई, लेकिन उनकी ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अहमद अली, निरहू,नीरज पांडे,रवि कुमार शिव कुमार ने  बताया कि इस हैंडपंप से सैकड़ों लोग पानी पीते थे लेकिन हैंडपंप खराब हो जाने से लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों में रोष व्याप्त है। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने बताया कि सम्बंधित को निर्देशित कर जल्द ही हैण्ड पम्प की मरम्मत करा दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top