Happy Birthday Kapil Dev: भारत को उसका पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लीजेंड कपिल देव आज (6 जनवरी) को 63 साल के हो गए हैंl वह अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म छह जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनके नेत़ृत्व में टीम इंडिया ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी आज भी मिसाल दी जाती है।
1983 में कपिल की ही कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया था। कपिल देव वनडे विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान हैं। आज भी उनके इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ सका है। उन्होंने जब वेस्टइंडीज को फाइनल में हराकर विश्व कप जीता, तब वह 24 साल के थे। उन्होंने 28 साल से अधिक की उम्र में पहला विश्व कप जीता था। कपिल का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
कपिल देव ने 1994 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस समय कपिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट थे। उन्होंने 131 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में कुल 434 विकेट झटके थे। कपिल पर हाल ही में एक फिल्म भी बनी। इसका नाम ’83’ रखा गया। इसमें 1983 में विश्व कप जीत के पीछे की कहानी बताई गई है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में कपिल की भूमिका निभाई है।
