India

हिजाब विवाद : एक बार फिर गरमाया हिजाब विवाद, अब मुस्लिम छात्राओं का सिर पर स्कार्फ यूनिफॉर्म का भाग होने का दावा

हिजाब विवाद : कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद पर अहम फैसला सुना चुका है। कोर्ट ने छात्राओं की याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि हिजाब धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। स्कूल- कॉलेज में छात्र यूनिफॉर्म पहनने से मना नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है।

अब हिजाब विवाद एक बार फिर उस समय गरमा गया, जब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों के एक समूह ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मुस्लिम छात्राएं कक्षा में सिर पर स्कार्फ बांधकर आ रही हैं। यूनिफार्म में प्रदर्शन कर रहे इन विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि 44 छात्राएं कॉलेज में हिजाब बांधकर आ रही हैं। उनमें से कुछ तो कक्षा में भी हिजाब पहन रही हैं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली स्थानीय नेता के दबाव के कारण कॉलेज प्राचार्य और अधिकारी इस मुद्दे से ठीक तरह नहीं निपट रहे।

उन्हें एक छात्र यूनियन नेता का भी समर्थन है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग कर रहे हैं। कॉलेज के अधिकारियों को ज्ञापन देने पर भी इसे लागू नहीं कराया गया। इसके बाद पीटीए बैठक बुलाई गई। इसमें अभिभावकों और प्रतिनिधियों ने हाईकोर्ट का आदेश लागू कराने पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने कह दिया कि सिंडिकेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर हाईकोर्ट का आदेश लागू कर दिया गया है। कुछ शिक्षक अब भी मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षाओं में आने के लिए कह रहे हैं। हिजाब पहने एक मुस्लिम छात्रा ने दावा किया, जो पहनना चाहें, उनके लिए सिर का स्कार्फ यूनिफॉर्म का भाग है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top