India

हिमाचल: हिमाचल मे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, हिमाचल कांग्रेस की चुनाव समिति में पांच और वरिष्ठ नेता शामिल

हिमाचल: कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा को लेकर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है, कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों के लिए गठित कांग्रेस चुनाव समिति का विस्तार किया है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। इनमें चंद्र कुमार, हर्षवर्धन चौहान, कुलदीप कुमार, जगत सिंह नेगी और सुरेश चंदेल शामिल हैं।

इस संदर्भ में शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी की है। अब प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी में आनंद शर्मा सहित 19 सदस्य हो गए हैं। कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रहेंगी। प्रदेश चुनाव समिति में जी-23 में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को विशेष तरजीह दी गई है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट तय करने में चुनाव समिति अहम भूमिका निभाएगी।

समिति प्रदेश से टिकट के लिए दमदार दावेदारों के नाम तय कर केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों के नाम हाईकमान को भेजेगी। हाईकमान प्रदेश चुनाव समिति, स्कीनिंग कमेटी और पार्टी के सर्वे के आधार पर तय करेगा कि किसे टिकट देकर चुनावी दंग में उतारा जाए।

Most Popular

To Top