आगरा: सावन के दूसरे सोमवार को हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर कासगंज से कांवड़ लेकर आगरा ताजमहल के तेजो महालय में कावड़ के साथ जलाभिषेक के लिए पहुंची। मगर सुरक्षा कर्मियों ने उसे ताजमहल के पश्चिमी गेट 100 मीटर की दूरी पर आरके स्टूडियो बैरियर पर ही रोक लिया। कई घंटों तक सुरक्षा बैरियर पर हंगामा चलता रहा। महिला ने पुलिस के साथ कई घंटे तक विवाद किया। पुलिस ने बमुश्किल उसे समझाया और कांवड़ महादेव के मंदिर रावली पर चढ़वाई।
सावन के दूसरे सोमवार को कासगंज से कांवड़ लेकर आगरा पहुंची हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर की जिद ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। वे ताजमहल को तेजो महालय कहते हुए वहां शिव पर जल चढ़ाने की जिद पर अड़ गईं। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल रोका। इस दौरान उनके साथ भगवान भोले का स्वरूप और नंदी भी साथ दिखाई दिए।

आपको बता दें कि सावन के दूसरे सोमवार को ताजमहल पर भगवान शिव की आराधना करने के लिए हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर पहुंची। ताजमहल के पश्चिम गेट बैरियर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। महिला का कहना था कि तेजोमहालय भगवान शिव का मंदिर है। वह अपने शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने आई है। कांवड़ लेकर आई मीरा राठौर का कहना था कि उसे भगवान भोले ने बुलाया है इसलिए उनके साथ भगवान के स्वरुप और नंदी भी साथ है। उसे भगवान भोले पर गंगाजल चढ़ाना है। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने महिला को समझाया। पुलिस मौजूदगी में महिला की कांवड़ को महादेव के रावली मंदिर पर चढ़वाया गया।
