बढ़ेगी ताकत: भारत की प्रमुख एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), गगनयान मिशन के तहत उपकरणों का एक जरूरी सेट प्रदान करने के लिए इसरो के साथ काम कर रही है, एचएएल ने इसरो को भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए हार्डवेयर का पहला सेट सौंप दिया है, जिसका इस्तेमाल इस बहुप्रतीक्षित अंतरिक्ष अभियान में किया जाएगा।
ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बेंगलुरु में एक व्हीकल इंटीग्रेशन फैसिलिटी का भी उद्घाटन किया जिसका इस्तेमाल गगनयान मिशन के प्राइमरी और सेकेंडरी स्टेज को लॉन्च पैड पर लाने से पहले एक साथ लाने के लिए किया जाएगा l सोमवार को बेंगलुरू में इसकी पीएस2/जीएस2 चरण की एकीकृत सुविधा का उद्घाटन भी किया गया, जिससे मिशन में तेजी आएगी। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, एचएएल के कौशल को देखते हुए भारत के भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा था कि अंतरिक्ष मिशन पर काम तेज हो गया है l इसरो ने बेंगलुरु में एक अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा शुरू की है और चार अज्ञात भारतीय वायु सेना अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है l मंत्री ने कहा कि गगनयान के लिए सभी सिस्टम्स और सब-सिस्टम्स का डिजाइन पूरा हो चुका है और ऑर्बिटल मॉड्यूल की तैयारी के लिए इंटीग्रेशन फैसिलिटी का निर्माण पूरा होने वाला है l