घर वापसी: भारत सरकार युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए अभियान चला रही है। इसके लिए भारत सरकार कई देशों से संपर्क साध रही है। रूस के हमलों के बीच यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। नागरिकों को सकुशल वापस लाने के लिए सरकार ने अभियान को और तेज करने के लिए कमर कस ली है।
शुक्रवार सुबह भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे 210 भारतीय छात्रों को लेकर रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत किया। उत्तराखंड के रहने वाले छात्र ऋषभ कौशिक अपने पालतू कुत्ते के साथ यूक्रेन से भारत लौटे। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। ऋषभ ने कुत्ते को अपने साथ भारत लाने में आने वाली कठिनाइयों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने सरकार से एनओसी की अनुमति देने का आग्रह किया था।
यूक्रेन से लाए जा रहे भारतीय नागरिकों की डिटेल….
