Health-Lifestyle

हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन से हो परेशान तो अपनाएं कुछ घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

इन दिनों पूरा उत्तर भारत शीतलहर की मार झेल रहा है। कड़ाके की ठंड ने सब को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। ठंड के इस मौसम में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार गिरते पारे की वजह से हर कोई सर्दी का सितम झेल रहा है। ऐसे में लोग पूरी तरह से कवर होकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

इस मौसम में लोगों की त्वचा में काफी परिवर्तन होता है। त्वचा और बालों के साथ-साथ सर्दी के मौसम में बहुत से लोगों के पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। सर्दियों में पैरों की उंगलियों में सूजन आने की वजह ठंडी हवाएं हैं।
तेज ठंड में शरीर के कुछ हिस्सों की नसें सिकुड़ने लगती हैं। जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे हाथ-पैरों की उंगलियों में ब्लड क्लॉटिंग होने लगती है। ऐसी स्थिति में प्रभावित अंग पर लालिमा आने लगती है और सूजन भी आ जाती है। बहुत ज़्यादा ठंड में हाथों की उंगलियां कड़क हो सकती हैं और काम करना कम कर देती हैं। अगर आपके साथ भी इस तरह की परेशानी होती है, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इससे राहत पा सकते हैं।

ये हैं कुछ घरेलू नुस्खे…..

प्याज: सर्दियों के मौसम में जब पैरों में सूजन आ जाती है, तो इससे राहत दिलाने के लिए प्याज आपकी मदद कर सकता हैं। इसके लिए आपको बस प्याज का रस निकालना पड़ेगा। इसे निकालने के बाद रूई की मदद से इसे सूजी हुई उंगलियों पर लगाएं। इससे पैरों की खुजली व सूजन से राहत मिलेगी।

नमक का पानी: इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक टब में गर्म पानी लें। इसके बाद इस पानी में दो चम्मच नमक डालें। अब इस पानी में नमक को सही से घोल लें। अब अपने पैरों को 15-20 मिनट तक पानी में डालकर रखें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा।

हल्दी: इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सरसों के तेल में हल्दी को डालकर पकाएं। अब इसे अपने पैरों में सूजन वाली जगह पर लगाएं। ये घरेलू उपचार जरूर राहत पहुंचाएगा।

सरसों का तेल: इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करें। अब इसमें लहसुन की कलियों को डालें। जब ये पक जाए तो इस तेल को को ठंडा करके पैरों की उंगलियों में लगाएं। तेल लगाने के बाद पैरों में मोजे पहन लें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top