आंध्र प्रदेश: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्रप्रदेश के दौरे पर पहुँचकर आंध्र प्रदेश के भीमावरम मे महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की सालभर चलने वाली 125वीं जयंती समारोह में भाग लिया। साथ ही कांस्य की बनी उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी भी मौजूद रहें। इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जन्म जयंती और रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे वर्ष मनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्में सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी का संग्राम केवल कुछ वर्षों का, कुछ इलाकों का या कुछ लोगों का इतिहास नहीं है। ये इतिहास, भारत के कोने-कोने और कण-कण के त्याग, तप और बलिदानों का इतिहास है। उन्होंने कहा, हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास हमारी विविधता, सांस्कृतिक शक्ति और एक राष्ट्र के रूप में हमारी एकजुटता का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कहा, सीताराम राजू गारू भारत की सांस्कृतिक और आदिवासी पहचान, भारत के आदर्शों व मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी जीवन यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है। भारत के आध्यात्म ने सीताराम राजू गारू को करुणा और सत्य का बौद्ध दिया। आदिवासी समाज के लिए समभाव और मम्भाव दिया, त्याग और साहस दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं के पास सबसे उत्तम अवसर है।
भीमावरम में अपने भाषण के बाद पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के बड़े स्वतंत्रता सेनानी पासाला कृष्ण मूर्ति के परिवार से भी मिले। इस दौरान पीएम ने स्वतंत्रता सेनानी की बेटी पासाला कृष्ण भारती से मुलाकात की और उनके पैर छूए। पासाला कृष्ण भारती की उम्र 90 साल की हैं और उन्होंने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया।
अधिक जानकारी के लिए इस 👇👇 लिंक पर जाएं….