Uttar Pradesh

यूपी: दानघाटी मंदिर गोवर्धन में दर्शन के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सामने महिला श्रद्धालु ने रो-रोकर बताई पीड़ा, नौकरी दिलाने की मांग की

मथुरा: शुक्रवार को आगरा में हुनर हॉट कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी पत्नी के साथ ब्रज भ्रमण पर दानघाटी मंदिर गोवर्धन में दर्शन के लिए पहुंचे थे। डिप्टी सीएम की सुरक्षा को लेकर कड़ा पहरा था। इस बीच एक महिला अचानक ही उनके सामने आ गई। महिला कुछ कहना चाहती थी, जिसे उपमुख्यमंत्री ने अनदेखा नहीं किया, बल्कि उसकी बात को रुककर सुना। महिला श्रद्धालु ने रो-रोकर अपनी पीड़ा बताते हुए नौकरी दिलाने की मांग की।

महिला ने बताया कि पढ़ी लिखी हूं, नौकरी के लिए लखनऊ मुख्यमंत्री आवास से लेकर तमाम अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट कर थक गई हूं, नौकरी नहीं मिली। छोटे-छोटे बच्चे हैं। डिप्टी सीएम ने महिला की बातों को गंभीरता से सुना और नौकरी के लिए आश्वस्त किया। बताया गया है कि दानघाटी मंदिर में महिला अपने बेटे के साथ दर्शन करने आई थी, जैसे ही उसे पता चला कि डिप्टी सीएम भी दर्शन करने के लिए आए हैं, तो वह अपने आप को नहीं रोक पाई।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बात करने के दौरान महिला रोने लगी। महिला ने कहा ‘मैं मथुरा की रहने वाली हूं। पढ़ी-लिखी एमए-बीएड हूं, नौकरी के लिए लखनऊ मुख्यमंत्री आवास एवं अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुकी हूं, नौकरी नहीं मिली।’ उपमुख्यमंत्री ने महिला की बात सुनी और नौकरी के लिए आश्वस्त करते हुए पत्नी नम्रता पाठक ने अपना मोबाइल नंबर देकर कहा, कोई परेशानी हो तो फोन कर अवगत कराना।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top