मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेदवां में लेदवां से बौलिया राजा को जाने वाली सड़क पर जल निकासी हेतु नाली बनी हुई है। जो कचरे से भरी पड़ी है। यह नाली बीरबल यादव के घर के ठीक सामने स्लैब विहीन होने की वजह से खुली हुई है और कचरे से पटी है । सफाई कर्मी द्वारा गाँव का कचरा बीच गाँव में फेंक दिया जा रहा है तथा नाले का गन्दा पानी वहीं सामने खाद गड्ढे में जा कर गिरता है। जो अतिक्रमण की वजह से अवरुद्ध हो गया है ।
इसकी शिकायत सम्बन्धित जिम्मेदारों से किये जाने के बावजूद समस्या का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है । ऐसी दशा में ग्रामवासी घूरे , लालबहादुर साहनी , राजेश , नन्द गुप्ता , बीरबल यादव आदि ने इसकी शिकायत डीएम सत्येन्द्र कुमार झा से किया है। ताकि समस्या की समाधान हो सके ।
इस समस्या के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि समस्या का निस्तारण शीघ्र ही करा दिया जायेगा ।