महराजगंज जिले में क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के अवसर पर आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज और अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने दोनों अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके सरल व्यक्तित्व, उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय कार्यकाल की प्रशंसा की।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारियों के लिए उत्साहवर्धन किया।
विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।




