Uttar Pradesh

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन व नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए शुरू हुआ कपड़ा बैंक, जाने इसके बारे में…

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला प्रशासन व नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए  कपड़ा बैंक की शुरूआत की है। यहां लोग कपड़े दान कर सकेंगे और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध भी कराए जाएंगे।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की मौजूदगी में यह जानकारी दी है कि इच्छुक लोग पार्सल भेजकर या फिर कॉल करके प्रशासन की टीम को घर से कपड़ा भी दान दे सकते हैं। कॉल करने पर नगर निगम टीम या फिर जोमेटो, स्वीगी के कर्मी कपड़ा लेने घर पहुंचेंगे।

इन जोनल कार्यालय में बनाए गए कपड़ा बैंक
जोन-1 :  नगर निगम लालबाग, त्रिलोकनाथ मार्ग, लखनऊ।
जोन-2 : ऐशबाग, 45/102, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लखनऊ।
जोन-3 : कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे, 24, कपूरथला रोड, सेक्टर-ए, चंद्रलोक, लखनऊ।
बी. जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी. कॉलेज चौराहा, सेक्टर-एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, लखनऊ।
जोन- 4 : हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ।
जोन- 5: कानपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज के पास, चंदर नगर, आलमबाग, लखनऊ।
जोन- 6 : ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, टीबी हॉस्पिटल के पास, लखनऊ।
जोन- 7: कन्वेंशन सेंटर ए ब्लॉक के पीछे, इंदिरा नगर, लखनऊ।
जोन- 8: औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन-1, आशियाना, लखनऊ।

इन नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं
0522-2307770, 0522-2307783, 0522-2307782,
मोबाइल नंबर: 6389115001, 6389115002  6389115003

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top