लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाराज पति ने अपनी इच्छा का भोजन नहीं बनने से पत्नी पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, फिर फरार हो गया।
यह घटना लखनऊ में मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा निवासी सुभाष चंद्र गौतम इस बात से नाराज था कि उसके मन पसंद का खाना नहीं बन रहा था। पत्नी से कई बार कहा लेकिन उसके पसंद का खाना नहीं बनाई। इसी बात पर नाराज होकर सोमवार देर रात को घर पहुंचा और पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। हमला करने के बाद पति वहां से फरार हो गया।
खून से लथपथ पत्नी को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं फरार पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक सुभाष चंद्र गौतम को बस स्टेशन के पास से पकड़ा गया है। आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया था।
पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। खून से लथपथ होकर मदद के लिए चिल्ला रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र के मुताबिक वारदात के बाद लक्ष्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।