Uttar Pradesh

यूपी: कुशीनगर में एक सिरफिरे युवक ने दो सिपाहियों पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, एक सिपाही की हालत चिंताजनक

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आज एक सिरफिरे युवक ने सिपाही पर हमला कर दिया l सिरफिरे के हमले से सिपाही के गर्दन पर गंभीर चोट लगी है l कुशीनगर जिले के खड्डा कस्बे में बाइक सवार सिपाही की गर्दन पर एक युवक ने शनिवार को धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे पकड़ने गए सिपाही को भी कर घायल कर दिया। इसके बाद आधा घंटा तक तांडव करता रहा।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से वह पकड़ में आया। घायल सिपाहियों को तुर्कहां सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से कस्बे में सनसनी फैल गई। दरअसल शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मासूम अली सीओ खड्डा के कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए थे। लगभग साढ़े बारह बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। खड्डा कस्बे के सुभाष चौक के आगे टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचकर किसी वजह से रुक गए। तभी एक युवक पहुंचा और कुछ कहासुनी के बाद उनके गले पर धारदार हथियार (बकुआ) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मासूम अली घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वर्दी पहने पुलिसकर्मी पर हमला देख लोगों में भगदड़ मच गई। हमलावर बगल के कांशीराम आवास के पास पहुंच हथियार लहराते हुए तांडव करने लगा। भय के मारे लोग नजदीक नहीं फटक रहे थे। घायल पड़े सिपाही को पत्रकार प्रभात तिवारी बाइक से तुर्कहां सीएचसी लेकर पहुंचे।

इस बीच सुभाष चौक पर मौजूद होमगार्ड मौके पर दौड़ पड़े, लेकिन भय के कारण आगे नहीं बढ़ पाए। सूचना पर एसआई पीके सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे। हमलावर कांशीराम आवास में चला गया गया। पुलिस वाले जैसे ही पकड़ने की कोशिश किए, तभी हमलावर ने हमला कर सिपाही प्रेमनरायन वर्मा को घायल कर दिया। इसके बाद लोगों के सहयोग से उसे पकड़ा गया। दोनों घायल सिपाहियों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक सिपाही की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top