Politics

यूपी: पीलीभीत में सीएम योगी विपक्ष पर जमकर बरसे, परिवारवाद पर साधा निशाना

पीलीभीत: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलनों को संबोधित किए। सीएम योगी दोपहर करीब 12 बजे पीलीभीत पहुंचे। शहर के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने सीएम योगी को बांसुरी भेंट की। समर्थकों ने फूल माला पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पीलीभीत इसलिए महत्वपूर्ण है, यहां परिश्रम और पुरुषार्थ से सोना उगाने वाले अन्नदाता है तो बांसुरी की मधुर धुन से कन्हैया का स्मरण कराने वाले हस्तशिल्प भी। उन्होंने कहा कि पीलीभीत में एक तरफ टाइगर की दहाड़ है, दूसरी तरफ बांसुरी की मधुर धुन है।

सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि आपने पिछली सरकारों को देखा है। ये लोग युवाओं के हाथों में तमंचा थमाते थे। हमने रोजगार दिया। सपा-बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। आज कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। सीएम योगी ने परिवारवाद को लेकर भी सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा हो या कांग्रेस उनकी ओर से उस पार्टी का अध्यक्ष केवल एक खानदान का ही व्यक्ति हो सकता है।

सीएम योगी ने कहा कि आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था तुस्त दुरुस्त है। गुंडे माफिया पस्त हैं। प्रदेश दंगों से मुक्त हो गया है। सुरक्षा और समृद्धि भी है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top