यूपी: आज सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रयागराज से लड़ेंगे चुनाव

राजनीति: कई दिनों से चल रहे ऊहापोह के बीच सपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह ने मंगलवार दोपहर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ में पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रयागराज नेहरू परिवार का गृह क्षेत्र रहा है। वहां से उज्जल रमण का आना पार्टी के लिए अहम है। उनके आने से पार्टी को ताकत मिलेगी। वह सपा में लंबे समय तक रहे। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करेंगे। वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उज्जवल रमण के आने से पार्टी को ताकत मिली है। उनके साथ मिलने से पूरे प्रदेश में दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा।

उज्जवल रमण ने कहा कि संविधान खतरे में है। जनतंत्र खतरे में है। भाजपा का विरोध करने के लिए हम सभी एकजुट हैं। दोनों दलों के नेताओं का विश्वास मिला। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति के आधार पर प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।। कोशिश होगी कि प्रयागराज सीट उनकी झोली में डाल सकूं।

इंडिया गठबंधन के बैनर तले इलाहाबाद लोकसभा सीट से उज्जवल रमण सिंह का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और कुंवर रेवती रमण सिंह की सहमति पर उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। पूर्व सांसद रेवती रमन सिंह ने भी इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *