विधानसभा चुनाव: अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैंl इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैंl इलेक्शन कमीशन ने पांचों राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है l इसके तहत निर्वाचन आयोग ने कई अहम दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पांचों चुनावी राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, साइकल या वाहन रैली पर रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेगा।
विधानसभा चुनाव की तारीख तय होने के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग भी ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था पर बात कर रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने भी अपने वार रूम से ही वर्चुअल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने की योजना बनाई है। रविवार को इस संबंध में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद सुधीर गुप्ता ने दक्षिण कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रूपरेखा बनाई।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़ा जाएगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की तरफ से बनाए गए नए बूथों पर एक सप्ताह के अंदर पन्ना प्रमुख बनाने व बूथों पर बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को कहा। जिला एवं मंडल की आईटी एवं सोशल मीडिया चुनाव के लिए कमर कस लें। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल, अनिल दीक्षित, उमेश निगम, दिनेश राय, प्रबोध मिश्रा, शिवराम सिंह, राम बहादुर यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।