Sports

ओलंपिक मेडल से चूकीं भारतीय गोल्फर अदिति अशोक, लेकिन बनाई एक नई पहचान

टोक्यो ओलंपिक के गोल्फ में भारत की गोल्फर अदिति अशोक आज मेडल जीतने से चूक गईं। तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाली अदिति महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे स्थान पर रहीं हैं। अदिति आज भी चौथे राउंड में टॉप-4 में बनी हुई थीं। अमेरिका की नैली कोर्दा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लेडिया को के बीच अब मुकाबला होगा।

हालांकि टोक्यो ओलंपिक में अदिति अशोक के ग्रीन शॉट की खूब चर्चा हो रही है। 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने शानदार शॉट खेलकर हर किसी को प्रभावित किया है। फिलहाल टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है। आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। जहाँ एक तरफ वह गोल्फ में मेडल जितने की सम्भावना थी। इसी के साथ आज नीरज चोपड़ा भी जैवलिन थ्रो का फाइनल खेलेंगे। वह भाला फेंक में आज देश को मेडल दिला सकते हैं। इसके अलावा रेसलर बजरंग पुनिया कांस्य पदक के लिए आज मैदान में उतरेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top