Uttar Pradesh

यूपी: कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, विमान सेवाओं के विस्तार को लेकर मंथन जारी

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्तूबर 2021 को कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। करीब 260 करोड़ की लागत से बने एयरपोर्ट में एक साथ तीन सौ यात्रियों की क्षमता विकसित की गई है। अब जिले के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। इसके अलावा मुंबई और जम्मू के लिए भी विमान सेवा मिलने की उम्मीद है।

हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में नई घरेलू उड़ान और अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। एयरपोर्ट पर यात्री सुविधा बढ़ाने के अलावा कई अन्य बिंदुओं को भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इस प्रस्ताव को जल्द ही सांसद के माध्यम से नागर विमानन मंत्रालय में रखा जाएगा। सांसद ने व्यक्तिगत रूप से नागर विमानन मंत्री से मिलकर प्रस्ताव देने का आश्वासन समिति को दिया है।

कुशीनगर एयरपोर्ट से अभी दिल्ली के लिए ही एक विमान सेवा उपलब्ध है। स्पाइसजेट कंपनी की तरफ से 80 सीटर यात्री विमान का संचालन किया जा रहा है। 36 सौ स्कवायर फिट में फैले एयरपोर्ट के शुरूआत में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 24 नवंबर से कुशीनगर से दिल्ली, 18 दिसंबर को मुंबई और कोलकाता की नियमित उड़ान की घोषणा की। वर्तमान में कुशीनगर से दिल्ली के लिए एक विमान सेवा जारी है। अन्य जगहों के लिए विमान सेवाओं के विस्तार को लेकर मंथन किया जा रहा है। 23 जून 2022 को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक बुलाई थी जिसमें कुशीनगर से नई विमान सेवाओं सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top