जम्मू कश्मीर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि भारत को श्रीलंका के मौजूदा हालात से सबक लेना चाहिए, क्योंकि हमारा देश ‘उसी राह पर आगे बढ़ रहा है’ जिस रास्ते पर पड़ोसी देश है।
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को वहां के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया।bइससे कुछ घंटों पहले उनके समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था। इसके बाद देश में कर्फ्यू लगाना पड़ा और राजधानी में सेना तैनात कर दी गई। इस हमले के बाद राजपक्षे के समर्थक नेताओं के विरुद्ध बड़े पैमाने पर हिंसा हुई।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती ने बुधवार को अपने ट्वीट में लिखा कि श्रीलंका में जो कुछ भी हुआ उससे सबक लेना चाहिए। वर्ष 2014 से भारत को सांप्रदायिक डर की ओर धकेला जा रहा है। यह उसी अतिराष्ट्रवाद और धार्मिक बहुसंख्यकवाद के रास्ते पर जा रहा है। सामाजिक तानेबाने और आर्थिक सुरक्षा को इसकी कीमत चुकानी होगी।