कर्नाटक: कर्नाटक के आईपीएस ऑफिसर पी रविंद्रनाथ इस सयम सुर्खियों में बने हुए हैं l उन्होंने अपने करियर में चौथी बार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है l सीनियर आईपीएस का इस तरह इस्तीफा देना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में इस्तीफे की वजह बार-बार हो रहे तबादले को बताया। साथ ही, कहा कि उन्हें फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की वजह से परेशान किया गया।
जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के सीनियर आईपीएस पी रविंद्रनाथ का तबादला बार-बार किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने मंगलवार (10 मई) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, ‘बिना किसी वजह के बार-बार मेरा तबादला किया गया। यह सिर्फ मुझे परेशान करने का तरीका था, क्योंकि मैंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। मुझे इसका ही इनाम दिया गया।’
रविंद्रनाथ वर्तमान में DCRE के पद पर तैनात थे l लेकिन उन्हें बाद में कर्नाटक पुलिस की ट्रेनिंग विंग में ट्रांसफर कर दिया गया था l उनकी नजरों में उन्हें सिर्फ परेशान और प्रताड़ित करने के लिए ये फैसला लिया गया l अभी तक किसी भी बड़े अधिकारी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है l