India

लखीमपुर कांड : आज घायल किसानों को न्याय दिलाने के लिए खीरी में होगी मोर्चा की अहम बैठक, राकेश टिकैत समेत कई किसान नेता जाएंगे खीरी

लखीमपुर कांड : भारतीय किसान यूनियन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों को न्याय दिलाने के लिए काफी लंबे समय से लड़ाई लड़े रहे है। लेकिन घायल किसानों को अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। भाकियू मुखिया कहते है कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष करेगा।

इसलिए एक बार फिर गुरुवार को खीरी में मोर्चा की बैठक होगी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को लखीमपुर खीरी कांड के पीड़ितों को न्याय देने की पहल करनी चाहिए। घायलों को मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के लिए संघर्ष करेगा।

राकेश टिकैत ने बताया कि गुरुवार को खीरी में मोर्चा की बैठक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के हित में प्रतिबद्ध है। प्रदेश के अन्य किसानों के सामने भी समस्याए हैं। बिजली कटौती बढ़ने लगी है। फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। कुछ चीनी मिलें ऐसी हैं, जो समय पर भुगतान नहीं कर रही हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। लखीमपुर खीरी में जो हुआ, उसे पूरे देश ने देखा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है, जिससे न्याय की आस जगी है।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह लखीमपुर पैलेस में किसानों के साथ बैठक करने के बाद तिकुनिया कांड में जान गंवाने वाले किसानों के परिवार वालों और जेल में बंद किसानों के परिजन से मिलने के बाद अधिकारियों से वार्ता करेंगे। साथ ही नई रणनीति तय की जाएगी। सोनीपत संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल भी जनपद पहुंचकर जिला प्रशासन से वार्ता और किसानों के परिजन से मिलेगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top