India

लालू यादव हेल्थ अपडेट: एम्स मे राजद अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत में लगातार सुधार, जल्द ही सीसीयू से निजी वार्ड में किया जा सकता है शिफ्ट

लालू यादव हेल्थ अपडेट: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्‍ली एम्‍स में चल रहा है, राजद अध्यक्ष लालू यादव की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही सीसीयू से निजी वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया था।

एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि लालू यादव के कंधे और जांघ में मामूली फैक्चर आया था, इस कारण उन्हें किसी भी प्रकार की सर्जरी की जरूरत नहीं है। तीन से चार दिन में लालू यादव को पैरों पर चलाने का प्रयास भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लालू यादव ने गुरुवार को खिचड़ी खाई। उन्होंने परिवारीजनों से बात भी की। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा बोलने से मना किया है। जानकारी के मुताबिक, लालू यादव का ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है। अब सिर्फ रात को सोते समय ही उन्होंने ऑक्सीजन दी जा रही है।

इस बीच राजद सुप्रीम के बेटे तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, लालू यादव की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में हैं। सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो।

लालू यादव पहले से कई बीमारियों से ग्रसित हैं। बीते रविवार को वह राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से फिसल गए थे। इससे उनके कंधे व जांघ की हड्डी में फैक्चर हो गया था। इसके बाद उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लालू प्रसाद यादव के समर्थक और चाहने वाले भी मंदिरों मे पूजा और हवन कर रहे हैं, ऐसे में राबड़ी देवी ने अपने पति के लिए प्रार्थना करने वाले सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया था l यह भी कहा था कि अब लालू यादव की स्थिति में काफी सुधार है l चिंता की कोई बात नहीं है l

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top