Uttar Pradesh

कानून व्यवस्था: एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने की बैठक, सावन व मुहर्रम पर सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

कानून व्यवस्था: वाराणसी में एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने छावनी स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस अधिकारियों संग सावन और मुहर्रम को लेकर बैठक की। जिले की कानून व्यवस्था का खाका खींचने के साथ ही मुहर्रम पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी का निर्देश दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा चाक चौबंद बनाने व शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में और सुधार लाने पर जोर दिया।

एडीजी प्रशांत कुमार ने निर्देशित किया कि मुहर्रम को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनीशील इलाकों में पैनी नजर रखे। जुलूस आदि मार्गों का पहले से ही जायजा लेकर सभी खामियों को दुरूस्त करा लें। ताकि बाद में किसी तरह की कोई अप्रिय बात न हो।

एडीजी प्रशांत कुमार ने निर्देश दिया कि शहर में अमन चैन कायम रहे। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर बराबर निगरानी होती रहे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक न हो। वहीं, श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में आईजी के. सत्यनारायणा, पीएसी 34वीं वाहिनी के सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र, 36वीं वाहिनी के सेनानायक अनिल कुमार पांडेय, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह, डीसीपी सुरक्षा और डीसीपी मुख्यालय अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top