Uttar Pradesh

लखनऊ: अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, लखनऊ मे अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद के अपार्टमेंट पर चला बुलडोजर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बन चुकी है l हर जिले में अवैध निर्माण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है l बाबा के बुलडोजर ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है l ताजा कार्रवाई के अनुसार राजधानी लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा बुधवार को ठाकुरगंज और महानगर थाना क्षेत्र में बिना मानचित्र के अनाधिकृत रूप से भवन का निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद में आर्य कन्या पाठशाला स्कूल के पास स्थित अपार्टमेंट पर जून 6 प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने यह अपार्टमेंट अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद का बताया।  राजीव कुमार के मुताबिक अंडरवर्ल्ड माफिया मकबूल अहमद इस वक्त फरार है। अपार्टमेंट को तोड़ते समय उसके परिवार का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं मिला । इस अपार्टमेंट में 10 फ्लैट और एक दुकान है।

उधर, ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सलमान गार्डन गार्डन में फरीदा बेगम ने 2000 वर्ग फीट पर तीन मंजिल का मकान बिना मानचित्र के बनवाया था। इसके साथ ही चौथे तल पर भी निर्माण कराया गया था। इस अवैध निर्माण पर भी एलडीए ने फरीदा बेगम को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश दिया था। जिस पर बुधवार सुबह प्रवर्तन अधिकारी कमलजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top