Uttar Pradesh

लुलु मॉल: उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल का योगी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा

लुलु मॉल: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बने उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इलेक्ट्रिक कार से पूरे मॉल का भ्रमण भी किया। इस अवसर पर लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली एमए ने कहा कि लखनऊ के मॉल को बनाने का प्रस्ताव इंवेस्टर्स समिट में किया गया था।

मॉल का निर्माण सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ पर करीब 22 लाख वर्गफीट में किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण यहां बना प्रदेश का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन है। इसके अलावा शादियों की खरीदारी के लिए वेडिंग एरीना और मनोरंजन के लिए 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी यहां तैयार किया गया है।

यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों व सुविधाओं के साथ देश-विदेश के ब्रांड के सामान की खरीदारी की जा सकेगी। मॉल के अंदर 15 रेस्टोरेंट, 25 आउटलेट के साथ 1600 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ बना फूड कोर्ट भी है। यहां 3000 वाहनों की पार्किंग क्षमता है। वहीं 50 हजार लोग एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं। पर्यटकों को शटल सेवा उपलब्ध कराए जाने पर भी कंपनी विचार कर रही है। यहां ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान भी उपलब्ध है। यह लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया था कि काम शुरू करो, कोई दिक्कत नहीं आएगी। संबंधित अधिकारियों की टीम ने इस शॉपिंग मॉल के निर्माण के दौरान बहुत सहयोग किया। इससे परियोजना तय समय में पूरी हो सकी। उन्होंने उद्घाटन के लिए आने के लिए सीएम का आभार भी जताया। सोमवार से यह मॉल आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार की शाम 7 बजे लुलु मॉल पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद रहे। लुलु ग्रुप की टीम ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य अतिथियों के लिए पूरे मॉल परिसर का भ्रमण कराया। इसकी विशेषताओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top