महराजगंज: महराजगंज जिले के धानी ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम बरगाहपुर के टोला रामफलजोत निवासी 38 वर्षीय बबलू साहनी पिछले महीने समुद्र में मछली पकड़ने गया था जहाँ रास्ता भटककर पाकिस्तान में पकड़ लिया गया है। इससे पूर्व एक साल पहले भी उमेश सहनी नाम का 40 वर्षीय युवक पाकिस्तान की सीमा में पकड़ा जा चुका है। जो अभी तक घर नही आया।
परिजनो का कहना है की बबलू पूरे घर का सहारा है जो गुजरात में मछली पकड़ने का काम करता है। बीते महीने वह मछली पकड़ने गया था रास्ता भटक जाने की वजह से पाकिस्तान के सीमा में प्रवेश कर गया जहा पाकिस्तानी सेना ने बंधक बनाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना गुजरात के सेठ ने हमे दी तबसे पूरे घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है ।
हमे कुछ सूझ ही नहीं रहा है हम क्या करे। परिजनों ने बताया की लगभग 13 वर्ष पहले भी बबलू को पाकिस्तान की सेना ने पकड़कर बंदी बनाया था । 03 साल बाद पाकिस्तान ने उसे हिंदुस्तान के हवाले किया था। गांव के दोनो युवकों के परिजन मुख्यमंत्री समेत आला अफसरों को ज्ञापन भेजकर दोनों की वापसी कराने की मांग की है। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना है।