महाराजगंज: महाराजगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के आदेशानुसार महाराजगंज के युवा नेता अशोक यादव को समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है! बताते चलें कि अशोक यादव का राजनीतिक कैरियर एक दशक पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत हुआ था, अच्छे व्यवहार और सभी के साथ सुख दुख में काम आने की वजह से अशोक यादव को उनके ग्राम सभा से दूसरी बार प्रधान जनता ने चुना!

प्रदेश कार्यालय के तरफ से आए हुए नियुक्ति पत्र वह जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आमिर हुसैन ने अशोक यादव को सौंपते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी में अशोक यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, बात करने पर महाराजगंज जिले की मिट्टी के लाल अशोक यादव ने कहा कि वह पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों का निर्वहन करते रहे हैं और आने वाले समय में भी अपना सब कुछ न्योछावर करते हुए पार्टी के निर्देशों का अनुपालन करते रहेंगे!