Maharajganj

महाराजगंज: बीडीओ मिठौरा ने रोजगार सेवक पर दर्ज कराया मुकदमा

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा के खण्ड विकास अधिकारी रजत गुप्ता ने 22 जुलाई को सिंदुरिया थानाध्यक्ष को एक पत्र भेजकर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदुरिया के रोजगार सेवक द्वारा फर्जी तरीके से मनरेगा का कार्य कराकर पैसा गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है ।
थानाध्यक्ष सिंदुरिया को दिए गए शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि 17 जून को ग्राम पंचायत सिंदुरिया में रोजगार सेवक द्वारा फर्जी तरीके से कार्य करा कर मनरेगा का पैसा गबन करने के मामले में सम्बंधित को स्थलीय सत्यापन कर जांच आख्या हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में 29 जून को अभिलेखीय  परीक्षण किया गया । जिसमें रोजगार सेवक द्वारा मनरेगा योजना अन्तर्गत  जॉब कार्ड संख्या 207 जो सेठई के नाम से है , उसमें उनके पुत्र नागेंद्र का अंकन कराया गया है । पुनः जॉब कार्ड संख्या 266 जो कि नागेंद्र के नाम से है , उसमें उनके पिता सेठई का भी अंकन कराया गया है । जिससे स्पष्ट होता है कि ग्राम रोजगार सेवक द्वारा एक ही नाम के दो जॉब कार्ड रजिस्टर्ड कराए गए हैं । जो कि मनरेगा गाइड लाइन के विरुद्ध है । साथ ही वित्तीय वर्ष 2020 – 21 में कराये गए हरपोलहिया पोखरी का जीर्णोद्धार कार्य पर दिनांक 3 जून 2020 से 10 जून 2020 तक नागेंद्र पुत्र सेठई का दो बार उपस्थिति अंकित कर भुगतान कराया गया है । जिसके लिए ग्राम रोजगार सेवक दोषी है । ऐसे में उन्होंने सिंदुरिया के रोजगार सेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने हेतु अपने पत्र में लिखा है ।

इस सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक यूटी ( परी. ) / थानाध्यक्ष सिंदुरिया सूर्यबली ने उक्त जानकारी देते हुए  बताया कि रोजगार सेवक सिंदुरिया के विरुद्ध आईपीसी की धारा 419 , 420 व 409 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । साथ ही अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top