Maharajganj

महाराजगंज: आजादी के 75 साल बाद भी मिठौरा ब्लाक का एक गाँव ऐसा भी है , जहाँ आज भी सरकारी सुविधाओं से कोसों दूर हैं ग्रामीण

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवां खुर्द का टोला भंगरहिया में आजादी के सात दशक से ऊपर का समय गुजर जाने के बाद भी आज तक यहाँ के ग्रामीण सड़क , जल निकासी की नाली तथा शुद्ध पेयजल व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं ।
बताते चलें कि कहने के लिए तो पेय जल व्यवस्था हेतु गाँव में चार इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगे हुए हैं । किन्तु चारो हैण्डपम्प दूषित जल उगल रहे हैं । जिससे ग्रामीणों को पीने हेतु शुद्ध पानी नसीब नहीं हो पा रहा है । गाँव में पूरब तरफ से मात्र एक रास्ता है जो नहर की पटरी है । गाँव के पश्चिम तरफ के रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर रखा है ।
यहाँ बता दें कि इसी गाँव में निवास करने वाले एक सम्भ्रान्त परिवार द्वारा ब्लॉक प्रमुख मिठौरा के पद पर चार बार रह कर कमान सम्भाली गयी । किन्तु उनके द्वारा भी इस भंगरहिया टोले की सुधि नहीं ली गयी ।
ऐसे में रविवार को जब मिठौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलवां खुर्द के टोला भंगरहिया में पत्रकारों की टीम पहुँची तो वहाँ की जमीनी हकीकत स्पष्ट रूप से नजर आयी । वहाँ के ग्रामीणों  ने पत्रकारों की टीम के समक्ष बयां करते हुए कहा कि यह मलीन बस्ती का टोला है । इसी वजह से किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस टोले की सुधि नहीं ली । जिससे यहाँ के ग्रामीणों के मन में काफी रोष व्याप्त है । ग्रामीणों का कहना है कि जब जब चुनाव आता तब तब जनप्रतिनिधि यहाँ के लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाते हैं और चुनाव समाप्त होते ही वे सारे वादे भूल जाते हैं । जिससे यहाँ के ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है ।
यहाँ के ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधान का एक वर्ष का कार्यकाल बीत गया किन्तु आश्चर्य की बात यह है कि उन्हें आज तक यहाँ के ग्रामीणों की खोज खबर लेने की फुर्सत नहीं मिली । जिसकी वजह से यहाँ की दलित बस्ती के लोगों के मन में काफी पीड़ा है कि वोट हासिल करके जीत जाने के बाद वे यहाँ के लोगों को भूल गए । जिससे आज भी यह टोला आजादी के 75 वर्ष बाद भी विकास की किरण से कोसों दूर है।
यहाँ बताते चलें कि यहाँ के ग्रामीण  सुदामा , दिलीप ,अमृता , कृष्णावती , सूरज , मोहन , पन्ने लाल , जमरेश आदि ने जनप्रतिनिधियों की दोहरी राजनीति को लेकर कड़ी आपत्ति जताया है ।
इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि मुझे ब्लॉक से पैसा नहीं मिलता है तो मैं क्या करूं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top