Maharajganj

महराजगंज: ननद व भौजाई साथ छेड़खानी का केस दर्ज


सिंदुरिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता व उसकी ननद के साथ एक आरोपित द्वारा छेड़कानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत सोमवार को गांव का विवेक नाम का युवक उसके घर में घुस गया और उसके व उसकी ननद के साथ छेड़कानी करने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि छेड़कानी का विरोध करने पर आरोपित युवक दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
————–

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top