महराजगंज: जनपद महराजगंज में 14 मई 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। महराजगंज में भी जनपद न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन होना है । जिसमें ई चालानों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाना है। साथ ही अन्य वादों का निस्तारण भी इस लोक अदालत में किया जाना है। लोक अदालत को लेकर जनपद के लोगो में जागरुकता फैलाने हेतु आज दिनांक 06.05.2022 को एक कार्यक्रम में जनपद मुख्य न्यायधीश श्री जयप्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी श्री सतेन्द्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्त रुप से जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

लोक अदालत को सफल बनाने में जनपद के लोगो की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी आवश्यक है । इसलिए जनपद न्यायालय व जनपद के समस्त तहसील प्रांगण में दिनांक 14 मई को लोक अदालत किया जाएगा। जनपदवासी अपने वादों का त्वरित निस्तारण लोक अदालत में पहुंचकर करा सकते है।