महराजगंज
सिंदुरिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लेदवा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेदवा निवासी राधेश्याम द्विवेदी पुत्र स्व. गया दत्त द्विवेदी ने तहरीर देकर बताया कि खेत के बटवारे कों हमारे भाई प्रदुम्न धर दूबे, सुधीर दूबे,नीतिश दूबे व विंदा देवी हमला कर दिया था । उन्होंने तहरीर में चार लोगों पर अपशब्द बोलते हुए घर में घूस कर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को उपरोक्त चारों के विरुद्ध धारा 115(2) व 352(3) BNSके तहत केस दर्ज किया है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने दी।