मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: सिन्दुरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत लेदवां के हल्का लेखपाल व कानूनगो ने तहरीर देकर गाँव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा खलिहान की भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकने हेतु थाने में तहरीर दिया था।
इस मामले में कानूनगो जनकराज प्रजापति ने बताया कि लेदवां निवासी लालबिहारी पुत्र रामा, अजय पुत्र साधु , सुग्गन पुत्र चुल्हाई यादव खलिहान के भूमि पर पिछले महीने निर्माण कार्य कर रहे थे। जिसे जाकर रोकवाया गया था। लेकिन कार्य रुका नहीं, जिसके कारण सिंदुरिया थाने में तहरीर देना पडा़। ताकि इस पर रोक लगायी जा सके।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है ऐसे में निर्माण कार्य को रुकवाकर विधिक कार्रवाही जायेगी।