Maharajganj

महराजगंज पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान, IGRS निस्तारण में बनी नंबर-1

महराजगंज समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की मार्च 2026 की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि जनपद के सभी थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि IGRS के तहत जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता में रखा गया। लगातार निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। इस सफलता के लिए सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने इसे टीमवर्क, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों के SHO/SO को 1000 रुपये तथा IGRS से जुड़े प्रत्येक पुलिसकर्मी को 500 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी महराजगंज पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top