Maharajganj

महराजगंज: फरियादियों को दिलाया जायेगा न्याय : थानाध्यक्ष

महराजगंज
सिंदुरिया
आम जनता सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करके थाना क्षेत्र के फरियादियों को न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को न्याय दिलाते हुए जनता का विश्वास पुलिस महकमे के प्रति जगाना है।

उक्त बातें नवागत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बुधवार को सिंदुरिया थाना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद संक्षिप्त वार्ता में कहा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को पूर्णतया शासन की मंशा के अनुरूप लागू करने का भरपूर प्रयास होगा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही क्षेत्र में शांति व सौहार्द का माहौल बना रहे यही मेरी प्रथम प्राथमिकता है। क्षेत्रीय लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस सदैव कटिबद्ध रहेगी। साथ ही कहा कि संप्रदायिकता को बढ़ावा देने वालों को किसी भी दशा में नहीं बख्शा जाएगा।

कानूनी प्रक्रिया व नियमों का पालन न करने वालों के साथ कड़ाई से निपटने के लिए पुलिस हमेशा तैयार रहेगी और अपराध हो व अपराधियों पर अंकुश लगाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी।
————–

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top