Maharajganj

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने चौक थाना क्षेत्र का किया निरीक्षण

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना चौक व आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चौक क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले संवेदनशील बूथों का आज दिनांक 16.03.02024 को पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना जनपद महराजगंज द्वारा थाना चौक का औचक निरीक्षण करते हुए कार्यालय के अभिलेखों महिला हेल्प डेस्क रजि0, आगंतुक रजि0, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर ग्राम रजि0, त्यौहार रजि0, आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया गया । कार्यालय में नियुक्त पुलिस कर्मी को रजिस्टर अद्यतन करने के साथ-साथ उनके रख रखाव के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया साथ ही कार्यालय में रखे अन्य महत्वपूर्ण फाइलो एंव रजिस्टरो के रख रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक

सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक करते हुए साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अन्य  विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गये। महोदय द्वारा बैरक ,हवालात,मेस तथा थाना परिसर मे अन्य स्थानो का भी निरीक्षण किया गया ।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक

उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी को आगामी त्यौहार व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।  लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत थाना चौक क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले संवेदनशील बूथ  जमुना प्रसाद शंभू प्रसाद इंटर कालेज टीक छावनी मिठौरा , पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेखुई मिठौरा व प्राथमिक विद्यालय पड़री कला मिठौरा थाना चौक जनपद महराजगंज का स्थलीय निरीक्षण/भौतिक सत्यापन करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top