लोकसभा चुनाव: भारत निर्वांचन आयोग द्वारा आज 18वीं लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का घोषणा करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होंगी। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद नेताओं और सरकार में शामिल लोगों पर कई तरह के प्रतिबंध लग जायेगें। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यह प्रतिबंध बरकरार रहेगी।
संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा, त्योहार व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए तारीखें तय की जाएंगी।
यूपी में लोकसभा चुनाव की तिथि को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े प्रदेश में लगभग सभी छह से सात चरणों में चुनाव हो सकता है।
बता दे कि मौजूदा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। इससे पहले, नई लोकसभा का गठन करना अनिवार्य है। ओडिशा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश व अरुणाचल प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में खत्म हो रहा है। इन राज्यों में चुनाव तारीखों की भी घोषणा होगी।