महराजगंज
सिंदुरिया
स्थानीय थाना के पास्को एक्ट में वांछित महीनों से फरार चल रहा था। विजय चौरसिया उर्फ विरजू पुत्र त्रिभुवन निवासी पकडियार के विरुद्ध स्थानीय थाने में लडकी को बहला फुसलाकर कर भगाने जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।
जिसमें थानाध्यक्ष दिनेश कुमार व उपनिरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय मय टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोबरही जाने वाले मोड से शुक्रवार को 2.20 पर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दी है।
