महराजगंज: जनपद महराजगंज नेपाल राष्ट्र का सीमावर्ती जनपद होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं संदिग्धों की चेकिंग का निर्देश श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद के सभी थानाध्यक्षो को दिया गया था जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मय हमराही व SSB 66 BN HO NAUTANWA की संयुक्त टीम द्वारा ठूठी तिराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति राहिल परवेज पुत्र अहमद खान निवासी E-147 अशोक विहार कालोनी फेज-2 पहाडिया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को वाहन सं0-UP BF0021 XUV500 के साथ एक अदद नकली रिवाल्वरनुमा गन, उसमे प्रयुक्त होने वाले 967 अदद छर्रे व उसके अन्दर 6 अदद नकली पितल के कारतूस, 08 अदद GAMO CO2 12 ग्राम गैस सिण्लेर व दो अदद फर्जी (RAW) रॉ के आईडी कार्ड के साथ दिनांक 08.04.2022 के समय 06.20 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 0060/2022 धारा 419,420,467,468,471,170 भादवि व 6/28 आर्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
*संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 08.04.2022 को जनपद के थाना नौतनवां क्षेत्र में स्थित ठूठी तिराहा कस्बा नौतनवां से गोपनीय सूचना के आधार थाना नौतनवां पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा ठूठी तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान नेपाल की तरफ जा रहे चार पहिया वाहन सं0 UP65BF0021 महिन्द्रा XUV500 को रोका गया तो कार सवार राहिल परवेज पुत्र अहमद खान निवासी E-147 अशोक विहार कालोनी फेज-2 पहाडिया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को 02 अदद भारतवर्ष के फर्जी रॉ (RAW) की आई0डी0,01 आधार कार्ड , 01 रिवाल्वरनुमा गन उसमें प्रयुक्त होने वाले छर्रे 967 अदद व 06 अदद नकली कारतूस पीतल व 08 अदद GAMO CO2 गैस सिलेण्डर सिल्वर कलर व जामा तलाशी का 2280/- रूपया व दो अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान उसके दौरान बताया गया कि मैं वाराणसी में सीमेंट का होल सेलर व्यापारी हूं । उसके मोबाईल में पाकिस्तानी नम्बर मिला जिसके बारे में उसके द्वारा बताया गया कि इस नम्बर का उपयोग अपनी पत्नी के माध्यम से करता था । फर्जी आईडी कार्ड मैं टोल प्लाजा व चेकिंग के दौरान डराने धमकाने के लिए करता था । पकड़े गये अभियुक्त से पूछताछ के दौरान उससे प्राप्त जानकारी के संबंध में उसके मोबाईल की कॉल डिटेल, सोशल मीडिया के इस्तेमाल व अन्य सभी बिन्दुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1.अभियुक्त राहिल परवेज पुत्र अहमद खान निवासी E-147 अशोक विहार कालोनी फेज-2 पहाडिया थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष ।
*बरामदगी:-*
02 अदद भारतवर्ष की फर्जी रॉ (RAW) की आई0डी0,01 आधार कार्ड ,व 01 रिवाल्वरनुमा गन उसमें प्रयुक्त होने वाले छर्रे 967 अदद व 06 अदद नकली कारतूस पीतल व 08 अदद GAMO CO2 गैस सिलेण्डर सिल्वर कलर व जामा तलाशी का 2280/- रूपया व दो अदद मोबाइल फोन व एक अदद वाहन कार संO UP65BF0021 महिन्द्रा XUV500
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 श्री राजेश कुमार पाण्डेय
2. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार
3.हे0का0 बृजेश कुमार सिह
4.का0 योगेश्वर पाण्डेय
5.का0 संदीप कुमार गौतम
6.का0 मृत्युन्जय तिवारी
7.का0 संतोष कुमार शर्मा
8.INS विपिन शर्मा SSB 66 BN,HO NAUTANWA
9.HC/GD 31UT ETIH SSB 66 BN, HQ NAUTANWA
10.CTIGD उपेन्द्र सिंह SSB 66 BN,HO NAUTANWA
11.CTIGD मो0 अनवर हुसैन SSB 66 BN, HONAUTANWA |
12.CT/GD UTTRTO Bed SSB 66 BN, HQ NAUTANWA