महराजगंजः साइकिल से एवरस्ट को फतह करने निकले शिवम पटेल की साईकिल यात्रा की खबरों को लगातार देखा जा रहा था । अब शिवम पटेल को लेकर सबसे बड़ी खबर है, जिसका सभी को इंताजर था। शिवम पटेल ने साइकिल से एवरेस्ट फतह करने का विश्व रिकार्ड बना लिया है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के करौता गांव के रहने वाले 18 वर्षीय शिवम पटेल ने रविवार को तमाम कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करते हुए समुद्र तट से 5600 मीटर की दूरी पर स्थित काला पत्थर पहुंच कर देश का झंडा फहराया है।
शिवम पटेल ने अपनी इस उपलब्धि को पूरे देश वासियों को समर्पित किया है।