India

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: महाराष्ट्र मे राजनीतिक सियासत के बीच शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, फडणवीस को मिल सकता है गृह मंत्रालय

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार: महाराष्ट्र का राजनीतिक सियासत रुकने का नाम नहीं ले रहा है, महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बन गई है, इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी मंगलवार को होगा। महाराष्ट्र सरकार में 15 मंत्री हो सकते हैं। सभी कल सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे।

बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है। इससे पहले उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे सरकार में भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसमें शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को भी शामिल किया जा सकता है।

Most Popular

To Top