Uttar Pradesh

गणपति विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नदी में डूबे 5 लोग

यूपी के बाराबंकी में गणपति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश शुरू करवा दी है। डूबने वालों में एक महिला और चार पुरूष शामिल हैं।

इस बीच एक महिला के शव को बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी तक बाकी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं। पूरा मामला बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र के सआदतगंज गांव से जुड़ा है। यहां आज गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश शुरू करवा दी है। डूबने वालों में एक महिला और चार पुरूष शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top